Odisha government to sponsor Indian hockey teams for 10 more years

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यह घोषणा की। पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पिछले 41 साल से चला आ रहा मेडल जीतने का इंतजार समाप्त किया था जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी जो उसका इन खेलों में बेस्ट प्रदर्शन है। इस ऐलान के बाद हॉकी टीमों के खिलाड़ियों ने इसके मुख्यमंत्री और हॉकी इंडिया का आभार जताया है।

 

भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने इस पर खुशी जाहिर की है। मनप्रीत ने कहा, ‘ओडिशा में वापस आना हमेशा अच्छा होता है और यह जानना और भी बेहतर है कि माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने स्पॉंसर को और 10 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। हम आपके इस बिना शर्त समर्थन के लिए आभारी हैं सर नवीन पटनायक।’

टोक्यो ओलंपिक में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि ओडिशा हमेशा हमें चौंका देता है। श्रीजेश ने कहा, ‘ 10 साल और। ओडिशा हमेशा हमें चौंका देता है। स्पॉंसरशिप को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सर का बहुत शुक्रिया।

पटनायक ने दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के लिए भी पांच–पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। ओडिशा सरकार 2018 से राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रही है। पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार टीमों की उपलब्धियों और विश्व की शीर्ष टीमों में शामिल होने की क्षमता को देखते हुए अगले 10 वर्ष तक दोनों टीमों को अपना समर्थन जारी रखेगी।  

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top