लीवरकुसेन ने अंतिम-16 में प्रवेश किया | Leverkusen enter the last-16 of the UEFA Europa League

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। रॉबर्ट एंड्रिच ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टिक ग्लासगो को 3-2 से हराकर बेयर लीवरकुसेन को अंतिम-16 के दौर में पहुंचने में मदद की।एंड्रिच ने फ्लोरियन विट्र्ज से 16वें मिनट में गोल दागा। वहीं, सेल्टिक ने खेल में प्रदर्शन अच्छा किया लेकिन गोल नहीं कर सके। लीवरकुसेन ने फिर से बेहतर शुरुआत की, लेकिन शुरुआती चरणों में डायबी और अमीन अदली मौके का फायदा नहीं उठा सके।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेल्टिक ने 56वें मिनट में गोल कर अपने दूसरे शॉट के साथ खेल को बदला। खेल के अंत तक लीवरकुसेन का दबदबा बना रहा, लेकिन खेल के अंत में डेविड टर्नबुल के खतरनाक प्रयास को विफल करने के लिए हेराडेकी को सतर्क रहना पड़ा। बेयर लीवरकुसेन 13 अंकों के साथ ग्रुप जी में शीर्ष पर है, उसके बाद बेटिस (10 अंक), सेल्टिक (6 अंक) और फेरेन्कवारोस (0 अंक) हैं।

आईएएनएस

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top