पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका संग प्रेमानंद महाराज के दरबार में दिखे विराट कोहली, वामिका की क्यूटनेस हुई सोशल मीडिया पर वायरल  | Virat Kohli seen in Premanand Maharaj’s court with wife Anushka and daughter Vamika, Vamika’s cuteness went viral

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान और मॉर्डन ग्रेट बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर आने वाले विराट कोहली नए साल की शुरुआत में क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। विराट इस नए साल में पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ तीर्थ धाम वृंदावन की यात्रा पर हैं। दो दिनों के आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन पहुंचे कपल बेटी वामिका के साथ रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां पहुंचे। प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे कपल और बेटी वामिका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विराट-अनुष्का का वीडियो वायरल 

गौरतलब है कि, विराट और अनुष्का बुधवार को दोपहर में भगवाम कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे थे। वृंदावन पहुंचते ही कपल सबसे पहले नीम करौली बाबा के आश्रम और समाधि स्थल पर दर्शन करने पहुंचा था। वहीं बुधवार शाम उन्होंने बांकेबिहारी सहित ब्रज के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। जिसके बाद गुरुवार को कपल हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से मिलने पहुंचे। जहां कपल बेटी वामिका के साथ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। 

वामिका की क्यूटनेस सोशल मीडिया पर वायरल 

हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का की बेटी वामिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल जमीन पर बैठा दिखाई रहा है और बेटी वामिका अनुष्का की गोद में क्यूट और शरारत भरी हरकतें करती दिखाई दे रही है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने अनुष्का को चुन्नी पहनाते और वामिका के गले में माला डालते नजर आ रहे हैं। ऑल व्हाइट लुक में वामिका की क्यूटनेस को फैंस एडोरेबल बता रहे हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top